हमारा राजस्थान – एक परिचय | An Introduction of Rajasthan

हमारा  राजस्थान का सामान्य परिचय

राजस्थान – एकपरिचय 

           एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है । हम इस महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित, भारत देश में रहते हैं। हमारा देश 28 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों का एक संघ है। क्या आप जानते है कि इनमें से हमारे राज्य का क्या नाम है? यह राज्य भारत के किस भाग में स्थित है? इसके पड़ोसी राज्य कौन – कौन से है? इसमें कुल कितने जिले है? क्षेत्रफल के अनुसार राज्य का सबसे बड़ा जिला कौनसा है? हमारे राज्य को कितने प्रशासनिक सभागों में विभाजित किया गया है? आइए! हमारे राज्य से सबंधित इन सभी प्रश्नों के उत्तर इस अध्याय में समझने का प्रयास करते हैं। 

 

             हम भारत के जिस राज्य में निवास करते हैं, उसका नाम राजस्थान है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जो भारत के लगभग 10.41 प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है। आजादी के बाद, ‘वर्तमान राजस्थान’ का स्वरूप सन् 1948 से 1956 तक चली राज्य एकीकरण की प्रक्रिया के फलस्वरूप सामने आया है। 

राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार 

           भौगोलिक दृष्टि से हमारा राजस्थान, भारत के उत्तरी – पश्चिमी भाग में 23°3′ से 30°12′ उत्तरी अक्षांश एवं 69°30′ से 78°17′ पूर्वी देशान्तरों के मध्य स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। इसका विस्तार उत्तर से दक्षिण तक 826 किलोमीटर एवं पूर्व से पश्चिम तक 869 किलोमीटर है। 

राजस्थान का राजनैतिक मानचित्र

हमारा राजस्थान के जिले एवं संभाग 

 

           प्रशासनिक सुविधाओं के कारण हमारे देश के राज्यों को पुनः कई जिलों में विभाजित किया जाता है, ताकि छोटे – छोटे क्षेत्रों में विकास के कार्यों को सुचारु रूप से चलाया जा सके। इसलिए हमारा राजस्थान को भी 33 जिलों में विभाजित किया गया है। पश्चिमी-राजस्थान में स्थित जिले क्षेत्रफल के अनुसार बड़े हैं। जैसलमेर-राजस्थान का क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा जिला है। पूर्वी राजस्थान में स्थित धौलपुर राज्य का सबसे छोटा जिला है। धौलपुर-राजस्थान का सबसे पूर्वी जिला है, इसलिए राज्य में सबसे पहले सूर्योदय एवं सूर्यास्त इसी जिले में होता है। राज्य के 33 जिलों को पुनः 7 सभागों में विभाजित किया गया है जो इस प्रकार है:-

राजस्थान के पड़ोसी राज्य एवं देश 

 

           राजस्थान-राज्य के पाँच पड़ोसी राज्य हैं- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं गुजरात। राज्य की कुल स्थलीय सीमा लगभग 5920 किलोमीटर है। राज्य के साथ सबसे लम्बी सीमा बनाने वाला राज्य मध्यप्रदेश है।  राज्य के साथ सबसे छोटी सीमा उत्तर में पंजाब राज्य द्वारा बनाई जाती है। 

          हमारा राजस्थान की पश्चिमी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान देश से मिलती है, जो लगभग 1070 किलोमीटर लंबी है। हमारे देश एवं राज्य को पाकिस्तान से अलग करने वाली इस रेखा को “रेडक्लिफ रेखा’ कहा जाता है। इसका निर्धारण आजादी के समय सन् 1947 में भारत – पाकिस्तान बंटवारे के तहत किया गया था । 

 

राज्य का नाम  –   सीमा बनाने वाले ‘राजस्थान’ के जिलों का नाम 

    1. पंजाब       –  श्री गंगानगर और हनुमानगढ़
    2. हरियाणा   –  हनुमानगढ़, चूरु , झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर
    3. उत्तर प्रदेश –  भरतपुर और धौलपुर
    4. मध्य प्रदेश –  बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर, करौली व धौलपुर
    5. गुजरात     –  बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर व बांसवाड़ा

अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा – रेडक्लिफ लाइन

         रेडक्लिफ लाइन भारत और पाकिस्तान के बीच में स्थित है। इसके संस्थापक सर एम रेडक्लिफ को माना जाता है। इसकी स्थापना 15 अगस्त 1947 में की गई। रेडक्लिफ लाइन की भारत के साथ कुल सीमा की लंबाई 3310 किलोमीटर है। रेडक्लिफ रेखा पर भारत के 3 राज्य और 1 केंद्रशासित प्रदेश स्थित है

    1. गुजरात (510 km)
    2. राजस्थान (1070 km)
    3. पंजाब  (514 km)
    4. जम्मू कश्मीर (1216 km) -केन्द्रशासित प्रदेश

      रेडक्लिफ के साथ सर्वाधिक सीमा जम्मू कश्मीर की तथा सबसे कम सीमा गुजरात की लगती है। इसके के सर्वाधिक नजदीक राजधानी मुख्यालय – श्रीनगर तथा सर्वाधिक दूर राजधानी मुख्यालय – जयपुर है।

रेडक्लिक की हमारा राजस्थान के साथ कुल लंबाई – 1070 किलोमीटर पर 4 जिले स्थित है।

1. श्री गंगानगर – 210 km

2. बीकानेर – 168 km

3. जैसलमेर – 464 km

4. बाड़मेर – 228 km

          रेडक्लिफ के साथ सर्वाधिक सीमा जैसलमेर की तथा सबसे कम सीमा बीकानेर की लगती है। इसके सर्वाधिक नजदीक जिला मुख्यालय – श्रीगंगानगर तथा सर्वाधिक दूर जिला मुख्यालय – बीकानेर है। रेडक्लिफ पर क्षेत्रफल में सबसे बड़ा जिला – जैसलमेर तथा सबसे छोटा जिला – श्रीगंगानगर है। इसकी शुरुआत हिंदूमलकोट श्रीगंगानगर से होती है।तथा इसका अंतिम बिंदु बखासर शाहगढ़, बाड़मेर है।

रेडक्लिफ रेखा पर पाकिस्तान के 9 जिले स्थित हैं :- 

    1. बहावलनगर (पंजाब प्रांत)
    2. बहावलपुर (पंजाब प्रांत)
    3. रहीमयारखान (पंजाब प्रांत)
    4. गोटकी (सिंध)
    5. सुकूर (सिंध)
    6. खैरपुर (सिंध)
    7. संघर (सिंध)
    8. उमरकोट (सिंध)
    9. थारपारकर (सिंध)

शब्दावली 

एकीकरण :- सबको मिलाकर एक करना।

संभाग :- सुचारु प्रशासन हेतु बनाया गया कुछ जिलों का समूह। 

केन्द्र शासित प्रदेश :- भारत के कुछ ऐसे क्षेत्र जहाँ केन्द्र सरकार द्वारा शासन किया जाता है। 

 

अभ्यास प्रश्न 

 

    1.  क्षेत्रफल के अनुसार हमारा राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौनसा है ?
    2.  राजस्थान में कुल कितने जिले हैं ?
    3.  रेडक्लिफ रेखा किसे कहते हैं ? 
    4.  राजस्थान के पड़ोसी राज्यों के नाम लिखिए । 
    5.  राजस्थान को कितने संभागों में विभाजित किया गया है ? उनके नाम लिखिए । 
    6.  राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार को संक्षेप में समझाइये । 
    7.  राजस्थान के सभी जिलों की सूची बनाइए । 
    8.  राजस्थान के सबसे उत्तरी , दक्षिणी , पूर्वी व पश्चिमी जिलों के नाम लिखिए । 
    9.  राजस्थान के कौन – कौन से जिले पाकिस्तान की सीमा पर स्थित हैं ?

 

FAQ

  1. राजस्थान भारत के कुल कितने भाग पर फैला हुआ है?
    उत्तर :- राजस्थान भारत के लगभग 10.41 प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
  2. वर्तमान राजस्थान का स्वरूप कब सामने आया है?
    उत्तर :- ‘वर्तमान राजस्थान’ का स्वरूप सन् 1948 से 1956 तक चली राज्य एकीकरण की प्रक्रिया के फलस्वरूप 1956 में सामने आया है।
  3. राजस्थान का विस्तार बताइये? 
    उत्तर :- भारत के उत्तरी – पश्चिमी भाग में 23°3′ से 30°12′ उत्तरी अक्षांश एवं 69°30′ से 78°17′ पूर्वी देशान्तरों के मध्य स्थित है। इसका विस्तार उत्तर से दक्षिण तक 826 किलोमीटर एवं पूर्व से पश्चिम तक 869 किलोमीटर है। 
  4. राजस्थान का क्षेत्रफल बताइये?
    उत्तर :- इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है।
  5. राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौनसा हैं ?
    उत्तर :- जैसलमेर-राजस्थान का क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा जिला है।
  6. राजस्थान का सबसे छोटा जिला कौनसा हैं?
    उत्तर :- पूर्वी राजस्थान में स्थित धौलपुर राज्य का सबसे छोटा जिला है।
  7. राजस्थान के पड़ौसी राज्यों के नाम बताइए ?
    उत्तर :- राजस्थान-राज्य के पाँच पड़ोसी राज्य हैं- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं गुजरात।
  8. “रेडक्लिफ रेखा’किसे कहते हैं ?
    उत्तर :- हमारे देश एवं राज्य को पाकिस्तान से अलग करने वाली इस रेखा को “रेडक्लिफ रेखा’ कहा जाता है। रेडक्लिफ लाइन भारत और पाकिस्तान के बीच में स्थित है। इसके संस्थापक सर एम रेडक्लिफ को माना जाता है। इसकी लम्बाई 1070 किलोमीटर है।
  9. राजस्थान में रेड क्लिफ रेखा का विस्तार कहाँ से कहाँ तक हैं ?
    उत्तर :- इसकी शुरुआत हिंदूमलकोट श्रीगंगानगर से होती है तथा इसका अंतिम बिंदु बखासर शाहगढ़, बाड़मेर है।
  10. राजस्थान की स्थलीय और समुद्रीय सीमाओं की लम्बाई कितनी हैं?
    उत्तर :- राज्य की कुल स्थलीय सीमा लगभग 5920 किलोमीटर है, जबकि राज्य की समुद्रीय सीमा नहीं हैं।

★ हमारे टेलिग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां click करें।

★ हमारे Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां click करें।

★ GK Quiz के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें।

  1. भारत का भूगोल प्रश्नोत्तरी
  2. भारतीय इतिहास प्रश्नोत्तरी
  3. राजस्थान इतिहास प्रश्नोत्तरी 
  4. हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Share this Content ~

Leave a Comment