RBSE | माध्यमिक परीक्षा | 10th Board Exam |Modal Paper-2 |सामाजिक विज्ञान | Social Science | हल | Solutions

RBSE 10th Board Exam Paper | सामाजिक विज्ञान | Social Science | हल | Solutions


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर

माध्यमिक परीक्षा (10th Board Exam)

  समय – 03 घंटा 15 मिनट                                विषय – सामाजिक विज्ञान                                   पूर्णांक – 80



प्र.1  निम्न प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चयन कर उत्तरपुस्तिका में लिखिए-      (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)

  1. प्रसिद्ध पुस्तक “हिन्द स्वराज (1909)” किसकी रचना है-

(अ) जवाहरलाल नेहरु                 (ब) सुभाषचन्द्र बोस       

(स) सरदार पटेल                        (द) महात्मा गांधी                        (द)

  1. औपनिवेशिक शासन के दौरान बहुत सारे मजदूरों को काम करने के लिए फिजी,गुयाना, आदि स्थानों पर ले जाया गया था। इन मजदूरों को बाद में क्या कहा जाने लगा-

(अ) बंधुआ मजदूर                     (ब) दास मजदूर             

(स) गिरमिटिया मजदूर               (द) कृषि मजदूर                          (स) 

  1. चेचक जैसे किटाणु किस देश के सैनिकों के सबसे बडे हथियार थे-

(अ) अमेरिका                            (ब) चीन                       

(स) स्पेन                                   (द) इटली                                  (स)

  1. प्रथम विश्व युद्ध प्रारंभ हुआ था-

(अ) 1911 में                              (ब) 1914 में                

(स) 1939 में                              (द) 1916 में                              (ब)

  1. राजनीति के क्षेत्र में प्रायः अभिव्यक्त होता है-

(अ) आर्थिक विभाजन              (ब) धार्मिक विभाजन      

(स) श्रम विभाजन                    (द) इनमें से कोई नहीं                  (ब)

  1. नेपाल में लोकतंत्र कब कायम हुआ-

(अ) 1950 के दशक               (ब) 1970 के दशक में    

(स) 1990 के दशक में           (द) 1980 के दशक में                 (स)

  1. पंजाब में भूमि निम्नीकरण का निमनलिखित में से मुख्य कारण क्या है?

(अ) गहन खेती                      (ब) अधिक सिंचाई         

(स) वनोन्मूलन                      (द) अति पशुचारण                      (ब)

  1. निम्नलिखित में से किस प्रांत में सीढ़ीदार (सोपानी) खेती की जाती है?

(अ) पंजाब                            (ब) उत्तर प्रदेश के मैदान 

(स) हरियाणा                        (द) उत्तराखण्ड                           (द)

  1. ‘हिमालयन यव‘(ल्मू) क्या है-

(अ) एक समुद्री जीव              (ब) एक औषधीय पौधा   

(स) एक जंगली जन्तु              (द) इनमें से कोई नहीं                  (ब)

  1. वन विभाग के अनुसार वनों का प्रकार है-

(अ) आरक्षित वन                   (ब) रक्षित वन                

(स) अवर्गीकृत वन                (द) उपर्युक्त सभी                        (अ)

  1. राजस्थान में वर्षा जल संग्रहण को कहा जाता है-

(अ) गुल                               (ब) कुल                                   

(स) टांका                             (द) बाओक्स                              (स)

  1. निम्नलिखित में से किस नदी पर टिहरी बांध बनाया जा रहा है?

(अ) भागीरथी                        (ब) यमुना                     

(स) कोसी                             (द) सतलज                               (अ)

प्र.2  रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-                                                (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)

  1. कर्तन दहन प्रणाली को भारत के उत्तर पूर्वी प्रदेशों में ………………………… कहाँ जाता है।
  2. हमारे देश में अरेबिका किस्म की …………………………………….. पैदा की जाती है।
  3. भारत की दो तिहाई जनसंख्या …………………………कार्यो में संलग्न है।
  4. गन्ने की फसल को तैयार होने में लगभग …………………………लगता है।
  5. भारत को ……………………………… के पौधे का मूल स्थान माना जाता है।
  6. भूपर्पटी विभिन्न ……………के योग से बनी चट्टोनों से निर्मित है।

उत्तरमाला –   1.झूम        2. कॉफी            3. कृषि              4. 1 वर्ष            5. कपास       6. खनिजों   प्र.3  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में दीजिए –    (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)

  1. भारत में अनुबंधित श्रमिक संबंधी प्रावधान को कब समाप्त किया गया था?

उत्तर – सन् 1921 में समाप्त किया गया था।

  1. प्रथम विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों में कौन-कौन से देश सम्मिलित थे।

उत्तर – प्रथम विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों में ब्रिटेन, फ्रांस, रूस आदि सम्मिलित थे।

  1. खुशनवीसी किसे कहा जाता था ?

उत्तर- किताबों के सुलेखन को खुशनवीसी कहा जाता था।

  1. जापान की सबसे पुरानी छपी पुस्तक कौनसी है ?

उत्तर- जापान की सबसे पुरानी छपी पुस्तक ’डायमण्ड सूत्र’ है जिसमें पाठ के साथ-साथ काठ पर खुदे चित्र हैं।

  1. वैध शासन किस शासन व्यवस्था में देखने को मिलता है?

उत्तर- लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में वैध शासन देखने को मिलता है।

  1. लोकतन्त्र में निर्णय निर्माण में समय अधिक क्यों लगता है?

उत्तर- क्योंकि लोकतन्त्र विचार-विमर्श एवं समझौते के विचारों पर आधारित होता है।

  1. उन दो लोकतांत्रिक देशों के नाम बताइए जिन्हें विस्तार की चुनौती का सामना करना पड़ा

उत्तर- 1. भारत, 2. संयुक्त राज्य अमेरिका।

  1. गन्ने की फसल तैयार होने में कितना समय लगता है?

उत्तर- लगभग एक वर्ष।

  1. दिल्ली,कोलकाता,चैन्नई,मुम्बई को जोडने वाली छःलेन वाली महा राजमार्गा की सडक परियोजना का नाम बताईये।

उत्तर-  स्वर्णीम चतुर्भुज महाराज मार्ग परियोजना

  1. भारत में प्रथम रेलगाडी कहॉ से कहॉ तक संचालित की गई ?

उत्तर- मुम्बई,एव थाने के मध्य

  1. तृतीयक क्षेत्रक में शामिल की जाने वाली किन्हीं दो गतिविधियों को बताइए।

उतर- (1) संचार (2) बैंकिंग

  1. उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम, 1986 क्या है?

उत्तर- भारत सरकार द्वारा सन् 1986 में उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा हेतु निर्मित एक कानून है।

लघुरात्मक प्रश्न –  प्र.4 से 16 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखिए (शब्द सीमा 50 शब्द) –       (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक)

प्रश्न-4. बिस्मार्क ने सैन्य शक्ति के बल पर किन तीन देशों को युद्धों में पराजित कर जर्मनी का एकीकरण पूरा किया?

उत्तर- बिस्मार्क ने सैन्य शक्ति के बल पर डेनमार्क, ऑस्ट्रिया तथा फ्रांस को विभिन्न युद्धों में पराजित कर जर्मनी का एकीकरण पूरा किया।

प्रश्न-5. जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड क्या था ?

उत्तर- 13 अप्रेल 1919 को पंजाब के अमृतसर में सालाना वैशाखी मेले में भाग लेने के लिए बहुत सारे लोग जलियाँवाला बाग में जमा हुए थे। यहाँ इन्हीं लोगों ने मार्च 1919 में पारित रॉलेट एक्ट का विरोध करने के लिए प्रदर्शन शुरु कर दिया था। तभी जनरल डायर के सैनिकों द्वारा अंधाधुंध गोलियाँ चलाने से सैंकडों लोग मारे गए। यही जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड था।

प्रश्न-6. निरंकुशवाद का अर्थ लिखिए।

उत्तर- राजकाज या सरकार चलाने की ऐसी व्यवस्था जिसमें एक ही व्यक्ति को शासन संबंधी संपूर्ण शक्तियाँ प्राप्त हो, और उस पर न कानूनी पाबंदी लग सकती हो तथा न ही संवैधानिक। ऐसी व्यवस्था को निरंकुशवाद कहा जाता है।

प्रश्न-7. वर्नाक्युलर या देशी प्रेस एक्ट से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर- 1857 के विद्रोह के बाद प्रेस की आजादी को खत्म करने के क्रम में लार्ड लिटन ने भारतीय समाचार पत्रों पर सख्त नियंत्रण के लिए 1878 में आइरिष कानून की तर्ज पर वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट लागु कर दिया। इस ऐक्ट के अनुसार ब्रिटिश सरकार को छपी हुई रिर्पोट व संपादकीय को सेंसर करने का अधिकार प्राप्त हो गया। साथ ही ’’सरकार के खिलाफ खबर’’ का आरोप लगाकर अखबार जब्त कर छपाई मशीने छीन ली जा सकती थी।

प्रश्न-8. श्रीलंका में तमिलों में दो समूह कौन-कौनसे है?

उत्तर- श्रीलंका में तमिलों के दो समूह है –      

(1) श्रीलंका मूल के तमिल (2) हिन्दूस्तानी तमिल

प्रश्न-9. लोकतंत्र की तीसरी लहर से क्या आशय है?

उतर- जिन देशों मे लोकतंत्र 1990 के दशक में कायम हुआ वे देश तीसरी लहर के देश है।

प्रश्न-10. सेवन पार्टी अलायंस क्या था?

उतर- नेपाल के सभी सात बडे राजनीतिक दल मिलकर लोकतंत्र की स्थापना के लिए जो गठबंधन बनाया गया वह सेवन पार्टी अलायंस कहा गया।

प्रश्न-11. लोकतंत्र तथा आर्थिक विकास के मध्य अन्तर्सम्बन्ध स्पष्ट करो।

उत्तर लोकतंत्र- लोकतंत्र वह शासन प्रणाली है जिसमें सत्ता जनता के हाथों में होती है। देश का शासन वयस्क मताधिकार द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा चलाया जाता है जो जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं। आर्थिक विकास- आर्थिक विकास एक प्रक्रिया है जिसमें प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होने के साथ-साथ असमानता, निर्धनता व निरक्षता में कमी भी हो अर्थात् लोगों के आर्थिक जीवन में सुधार हो तथा उनका जीवन स्तर ऊँचा हो। लोकतंत्र व आर्थिक विकास में अन्तर्सम्बन्ध

  1. लोकतंत्र में सरकार लोक-कल्याणकारी कार्यों पर अधिक धन खर्च करती है। अतः उसकी आय का एक बड़ा भाग निर्धनों के देख-रेख पर खर्च हो जाता है औश्र विकास के लिए धन कम रह जाता है।
  2. लोकतांत्रिक व्यवसथा में निर्णय की प्रक्रिया काफी लम्बी होती है। इसमें कई स्तर पर लोग भाग लेते हैं, फलतः इनमें देरी होने के कारण यह लगभग निरर्थक हो जाती है। कभी-कभी तो फैसले लिए ही नहीं जा पाते है।
  3. लोकतांत्रिक व्यवस्था सामंजस्य पर आधारित होती है। इसमें सभी के हितों का ध्यान रखा जाता है। फलस्वरूप प्रभावी फैसले नहीं लिय जाते।

निष्कर्ष रूप में कहा जा सकता है कि लोकतंत्र से देश का आर्थिक विकास तो होता है, लेकिन यह आर्थिक असमानता को दूर करने में अधिक सफल नहीं हो पाता है।

प्रश्न-12. संसाधनों के वर्गीकरण के विभिन्न आधार कौन-कौन से हैं?

उत्तर- संसाधनों के वर्गीकरण के विभिन्न आधार- (1) उत्पत्ति के आधार पर- जैविक व अजैविक। (2) समाप्यता के आधार पर- नवीकरण योग्य और अनवीकरण योग्य (3) स्वामित्व के आधार पर- व्यक्तिगत, सामुदायिक, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय। (4) विकास की अवस्था के आधार पर- संभावी, विकसित, भण्डार एवं संचित कोष।

प्रश्न-13. भूमि-निम्नीकरण को नियन्त्रित करने के उपाय सुझाइए।

उत्तर- भूमि एक महत्वपूर्ण संसाधन है। इस संसाधन का उपयोग हमारे पूर्वज प्राचीनकाल से करते आये हैं तथा भावी पीढ़ी भी इसी भूमि का उपयोग करेगी, हम अपनी मूल आवश्यकताओं का 95 प्रतिशत से अधिक भाग भूमि से प्राप्त करते हैं। मानवीय क्रियाकलापों से न केवल भूमि का निम्नीकरण हो रहा है वरन् भूमि को हानि पहुँचाने वाली प्राकृतिक शक्तियों को भी बल मिला है। आज भूमि निम्नीकरण की समस्या का हल किया जाना अति आवश्यक है। भूमि-निम्नीकरण की समस्या को हल करने के प्रमुख उपाय निम्नलिखित हैं- (1) वृक्षारोपण- वनस्पतियाँ भूमि को सुरक्षातमक आवरण प्रदान करती हैं। वानस्पतिक आवरण के कारण पानी सीधा जमीन पर नहीं गिर पाता है। फलतः यह मिट्टी की उर्वरता को बनाये रखने में मदद करती है। वनारोपण भूमि निम्नीकरण की समस्या सुलझाने में बहुत कारगर सिद्ध हो सकती है। (2) पेड़ों की रक्षक-मेखला- पेड़ों की रक्षक-मेखला का निर्माण भी भूमि निम्नीकरण को कम करने में सहायक होता है। (3) रेतीले टीलों का स्थिरीकरण- मरूस्थलीय क्षेत्रों में बालू के टीलों का स्थिरीकरण भी बहुत जरूरी है। यह कार्य काँटेदार पौधों को लगातार किया जा सकता है। (4) औद्योगिक स्राव व कूड़े-करकट की ठीक निकासी- उद्योगों से निकलने वाला गंदा पानी एवं अन्य वर्जनीय पदार्थ भूमि निम्नीकरण के मुख्य कारण हैं। इसलिए औद्योगिक कचरे व जल को संशोधित करने के पश्चात् ही विसर्जित करके जल और भूमि प्रदूषण कम किया जा सकता है।

प्रश्न-14. जैव विविधता मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ?

उतर- जैव विविधता हरेक जीवों के जीवन के लिए आवष्यक हैं। यह आवासीय स्थल जिस पर हम रहते हैं, अत्यधिक जैव विविधता से भरा है। इसी क्षेत्र में मानव ओर दूसरे जीवधारी एक पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण करते हैं जिसका हम मात्र एक हिस्सा है। और अपने अस्तित्व के लिए इन्हीं जीव जन्तुओं और पेड-पौधो पर आश्रित हैं, क्यों कि हवा के लिए ऑक्सीजन, भोजन के लिए अन्न, पीने के लिए जल, रहने के लिए आवास इत्यादि हम इन्हीं पेड-पौधों और जीव जन्तुओं से प्राप्त करते हैं। इसलिए जैव विविधता अन्य जीवों के लिए ही नहीं बल्कि मानव के लिए भी महत्वपूर्ण है।

प्रश्न-15. राजस्थान में जल संरक्षण तकनीकी को क्यों अपनाया गया?

उतर- राजस्थान का अधिकांष भाग मरुस्थलीय है एवं यहाँ वर्षा की कमी के कारण अकाल एवं सूखे की संभावना सदैव बनी रहती है अतः पेयजल एवं सिंचाई हेतु राज्य में जल संरक्षण तकनीकों को अपनाया गया।

प्रश्न-16. गहन जीविका कृषि से आप क्या समझते है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर गहन जीविका कृषि श्रम -गहन खेती है। इसमें अधिक उत्पादन के लिए अधिक मात्रा में जैव-रासायनिक निवेषों और सिंचाई का प्रयोग किया जाता है। यह उन क्षेत्रों में की जाती है जहाँ भूमि पर जनसंख्या का दबाव अधिक होता है।

 

दीर्घारात्मक प्रश्न –  प्र.17 से 20 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखिए (शब्द सीमा 100 शब्द) –       (प्रत्येक प्रश्न 3 अंक)

प्रश्न-17. ज्युसप मेत्सिनी पर टिप्पणी लिखिए।

उतर- ज्युसप मेत्सिनी इटली का एक क्रांतिकारी था। उसका जन्म 1807 में जेनेआ में हुआ था और वह कार्बोनरी के गुप्त संगठन का सदस्य बन गया। उसने दो भूमिगत संगठनों की स्थापना की जिसमें 1. यंग इटली तथा 2. यंग यूरोप था। उससे प्रेरणा लेकर जर्मनी, फ्रांस, स्विजरलेण्ड और पोलेण्ड में भी गुप्त संगठन बनाए  गए।

प्रश्न-18 वर्ण व्यवस्था किस धारणा पर आधारित है? समझाईए |

उत्तर- वर्ण व्यवस्था अन्य जाति-समूहों से भेदभाव और उन्हें अपने से अलग मानने की धारणा पर आधारित है।

प्रश्न-19. संसाधन से क्या अभिप्राय है? संसाधनों के वर्गीकरण के विभिन्न आधार कौन-कौन से हैं?

उत्तर- हमारे पर्यावरण में उपलब्ध वे समस्त वस्तुएँ जो हमारी आवश्यकताओं को पूरा करने में प्रयोग की जाती हैं और जिनको बनाने के लिए तकनीकी ज्ञान उपलब्ध है, जो आर्थिक रूप से संभाव्य एवं सांस्कृतिक रूप से स्वीकार्य हैं, संसाधन कहलाती हैं। संसाधन का अर्थ केवल प्राकृतिक तत्व ही नहीं है अपितु मानवीय या सांस्कृतिक तत्त्व भी महत्वपूर्ण संसाधन होते हैं। इस प्रकार कोई भी वस्तु जो मानव के लिए उपयोगी हो अथवा उपयोगिता में सहायक हो, संसाधन कहलाती है। जैसे- खनिज तेल, कोयला, जल, खंनिज, प्राकृतिक वनस्पति, जीव-जन्तु आदि। संसाधनों के वर्गीकरण के विभिन्न आधार- (1) उत्पत्ति के आधार पर- जैविक व अजैविक। (2) समाप्यता के आधार पर- नवीकरण योग्य और अनवीकरण योग्य (3) स्वामित्व के आधार पर- व्यक्तिगत, सामुदायिक, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय। (4) विकास की अवस्था के आधार पर- संभावी, विकसित, भण्डार एवं संचित कोष।

प्रश्न-20. संसाधन नियोजन के विविध सोपानों का वर्णन कीजिए।

उत्तर- संसाधन नियोजन- संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए नियोजन एक सर्वमान्य रणनीति है। भारत जैसे विविधतापूर्ण संसाधनों वाले देश में यह बहुत महत्त्वपूर्ण है। हमारे देश में राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं स्थानीय स्तर पर संसाधन नियोजन की आवश्यकता है। अतः संसाधनों के उपयुक्त उपयोग के लिए अपनाई जाने वाली तकनीक संसाधन नियोजन कहलाती है। संसाधन नियोजन की प्रक्रिया/सोपान- राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं स्थानीय स्तर पर संसाधन नियोजन करना आसान कार्य नहीं है, यह एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें निम्नलिखित सोपान हैं- (1) देश के विभिन्न प्रदेशों में संसाधनों को पहचानकर उनकी तालिका बनाना, इस कार्य में क्षेत्रीय सर्वेक्षण, मानचित्र बनाना तथा संसाधनों का गुणात्मक व मात्रात्मक अनुमान लगाना एवं उनका मापन करना है। (2) संसाधन विकास योजनाएँ लागू करने के लिए उपयुक्त प्रौद्योगिकी, कौशल एवं संस्थागत नियोजन ढाँचा तैयार करना। (3) संसाधन विकास योजनाओं तथा राष्ट्रीय विकास योजनाओं में समन्वय स्थापित करना। हमारे देश में स्वतन्त्रता के पश्चात् से ही संसाधन नियोजन के उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रथम पंचवर्षीय योजना से ही प्रयास किये गये हैं।

 

निबन्धात्मक प्रश्न –  प्र.21 से 22 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखिए (शब्द सीमा 250 शब्द) – (प्रत्येक प्रश्न 4 अंक)

प्रश्न-21. इटली के एकीकरण की प्रक्रिया को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-    (1) प्रारम्भ में इटली हैब्सबर्ग साम्राज्य के अंतर्गत अनेक छोटे-छोटे राज्यों में बंटा हुआ था।

(2)1830 के दशक मे मेत्सिनी ने यंग इटली नामक गुप्त संगठन का निर्माण करके एकीकृत इटली के निर्माण के लिये एक कार्ययोजना का गठन किया।

(3)1831 और 1848 के विद्रोहों के असफल होने के बाद इटली के एकीकरण का दायित्व विक्टर इमेंनुएल द्वितीय के हाथो  मे आ गया।

(4) कावूर ने फ्रांस और सार्डीनिया-पीडमांट के मध्य कूटनीतिक संधि सम्पन्न करवायी।

(5) 1859 मे आस्ट्रिया को  पराजित करने के बाद 1861 मे इमे  नुएल द्वितीय को एकीकृत इटली का सम्राट घोषित किया गया।

(6) 1870 मे इटली ने  रोम पर अधिकार कर लिया। इस प्रकार इटली का एकीकरण पूर्ण हुआ।

प्रश्न-22. सत्ता के विकेन्द्रीकरण के पीछे बुनियादी सोच मूलभावनाद्ध क्या है? स्पष्ट कीजिए |

उत्तर- सत्ता के विकेन्द्रीकरण के पीछे बुनियादी सोच को निम्न बिन्दुओं से समझा जा सकता है –

(1)स्थानीय समस्याओ/मुद्दों का समाधान स्थानीय स्तर पर बेहतर ढ़ग से सम्भव।

(2)बजट का उचित उपयोग

(3)जनता की प्रशासन में सीधी भागीदारी।

(4)स्व-शासन के लोकतांत्रिक सिद्धान्त को साकार करने का सबसे अच्छा तरीका।

प्रश्न-23. दिए गए भारत रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को अंकित कीजिए  ?                              (4 अंक)

(1)  रानीगंज                  (2) नेवेली                      (3)  नाहरकटिया                         (4) मंगला

अथवा

(1)   डिगबोइ                (2) मुम्बई हाई                (3) बाड़मेर                                (4) सतपुड़ा  



माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर – माध्यमिक परीक्षा (10th Board Exam) 

विषय – सामाजिक विज्ञान | Social Science

Modal Paper को  PDF में एक पेज में  Download करने के लिए यहाँ  Click करें ⇒

Download Social Science Pre Board Exam Modal Paper – 2 

 

Download Original  Paper

Sr.No. Subject Question Paper  Q.P. Solution
1 Class – 10   Social Science Modal Paper -1 One Page Paper  Answer Sheet
Original Size Paper  Answer Sheet
2 Class – 10   Social Science Modal Paper -2 One Page Paper  Answer Sheet
Original Size Paper  Answer Sheet
3 Class – 10   Social Science Modal Paper -3 One Page Paper  Answer Sheet
Original Size Paper  Answer Sheet

 

RBSE | माध्यमिक परीक्षा | 10th Board Exam |Modal Paper-1 सामाजिक विज्ञान | Social Science | हल | Solutions

RBSE | माध्यमिक परीक्षा | 10th Board Exam |Modal Paper-2 सामाजिक विज्ञान | Social Science | हल | Solutions

RBSE | माध्यमिक परीक्षा | 10th Board Exam |Modal Paper-3 सामाजिक विज्ञान | Social Science | हल | Solutions

 


Read More :-

  1. फ्रेडरिक रेटजेल एक महान मानव भूगोलवेत्ता
  2. हेरोडोटस का भूगोल में योगदान
  3. इरेटोस्थनीज की भूगोल को देन
  4. स्ट्रैबो का भूगोल में योगदान
  5. टॉलेमी का भूगोल में योगदान
  6. हम्बोल्ट का भूगोल के विकास में योगदान
  7. वेबर का औद्योगिक अवस्थान मॉडल 
  8. भूमण्डलीय स्थितीय तंत्र (GPS)
  9. दक्खिनी चित्र शैली 
  10. भारतीय संघीय व्यवस्था के आधारभूत तत्व
  11. मूल कर्त्तव्य और राज्य के नीति निर्देशक तत्व
  12. मूल अधिकार
  13. भारत की संघीय व्यवस्था
  14. भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएं
  15. उद्देशिका | प्रस्तावना

★ हमारे टेलिग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां click करें।

★ हमारे Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां click करें।

★ GK Quiz के लिए यहां Click करें।


★ हमारा राजस्थान के महत्वपूर्ण अन्य लेख :-

  1. हमारा राजस्थान – एक परिचय
  2. हमारा राजस्थान के प्राचीन ऐतिहासिक क्षेत्र 
  3. हमारा राजस्थान का इतिहास जानने के सोत 
  4. हमारा राजस्थान ~ प्राचीन सभ्यता स्थल 
  5. हमारा राजस्थान ~ आजादी से पूर्व सरकार का स्वरूप
  6. हमारा राजस्थान का भौतिक स्वरूप
  7. हमारा राजस्थान के जल संसाधन और संरक्षण
  8. हमारा राजस्थान आजीविका के प्रमुख क्षेत्र
  9. हमारा राजस्थान में आधारभूत सेवाएँ
  10. हमारा राजस्थान की लोक संस्कृति एवं कला
  11. 18 वीं सदी का हमारा राजस्थान

>> Categories


GK Quiz के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें।

  1. भारत का भूगोल प्रश्नोत्तरी
  2. भारतीय इतिहास प्रश्नोत्तरी
  3. राजस्थान इतिहास प्रश्नोत्तरी 
  4. हिन्दी प्रश्नोत्तरी
 
Share this Content ~

Leave a Comment