RBSE 10th Board Exam Paper | सामाजिक विज्ञान | Social Science | हल | Solutions
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर
माध्यमिक परीक्षा (10th Board Exam)
समय – 03 घंटा 15 मिनट विषय – सामाजिक विज्ञान पूर्णांक – 80
प्र.1 निम्न प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चयन कर उत्तरपुस्तिका में लिखिए- (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)
- निम्न में से कोनसे एक आंदोलन का नेतृत्व सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया था-
(अ) बारदोली आंदोलन (ब) असहयोग आंदोलन
(स) सविनय अवज्ञा आंदोलन (द) भारत छोडो आंदोलन (अ)
- कांग्रेस के किस अधिवेशन में ‘पूर्ण स्वराज‘ की मांग को औपचारिक रूप से मान लिया गया-
(अ) सूरत अधिवेशन,1907 (ब) लाहौर अधिवेशन,1929
(स) कलकता अधिवेशन,1911 (द) कराची अधिवेशन,1931 (ब)
- रिंडरपेस्ट बीमारी किससे फैली थी-
(अ) पक्षियों से (ब) मानव से (स) पशुओं से (द) चुहों से (स)
- महामंदी का प्रारम्भ किस वर्ष हुआ-
(अ) 1919 से (ब) 1926 से (स) 1935 (द) 1929 (द)
- पहाडी और पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण के लिए निम्नलिखित में से कौन सी विधि अपनाई जाती है?
(अ) जोहड (ब) जल वाहिकाएं (स) खादीप (द) गुल अथवा कुल (द)
- युरेनियम व थोरियम से प्राप्त होती है ?
(अ) जल विद्युत (ब) ताप विद्युत (स)पवन ऊर्जा (द)परमाणु ऊर्जा (द)
- सर्वोत्तम प्रकार का लौह अयस्क कौनसा है ?
(अ) हेमेटाइट (ब)मैग्नेटाइट (स) लिमोनाइट (द) सिडेराइट (ब)
- सर्वाधिक महत्वपूर्ण औद्यौगिक लौह अयस्क कौनसा है ?
(अ) हेमेटाइट (ब)मैग्नेटाइट (स) लिमोनाइट (द) सिडेराइट (अ)
- निम्न में से कौनसा संगठन मानव विकास रिपोर्ट तैयार करता है-
(अ) सार्क (ब) विश्व बैंक (स) यु. एन. डी. पी. (द) इनमें से कोई नहीं (स)
- निम्न में से उर्जा का परम्परागत स्त्रोत है-
(अ) पवन उर्जा (ब) सौर उर्जा (स) बायोगैस (द) कोयला (द)
- मुद्रा का निर्गमन किसके द्वारा किया जाता है?
(अ) रिजर्व बैक (ब) वितमंत्री (स) प्रधानमंत्री (द) भारत के राष्ट्रपति (अ)
- वस्तु विनिमय प्रणाली को कहते है?
(अ) प्रत्यक्ष विनिमय (ब) अप्रत्यक्ष विनिमय (स) मौद्रिक (द) क्रय विक्रय (अ)
प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)
1. अल्प बेरोजगारी को ………………………बेरोजगारी भी कहते है।
2. सार्वजनिक क्षेत्र में अधिकांष परिसंपत्तियों पर ………………..का अधिकार होता है।
3. भूमि,भवन,मशीन तथा अन्य उपकरणों की खरीद हेतु किया गया व्यय ……………….कहलाता है।
4. विश्व व्यापार संगठन में वर्तमान में …………………सदस्य देश है।
5. वैश्वीकरण को संभव बनाने में……………….महत्वपूर्ण कारक है।
6. आयात पर लगाया गया कर ……………का एक विकल्प है।
उत्तरमाला – (1) छुपी हुई (2) सरकार (3) निवेश (4) 164 (5) प्रोद्योगिकी का तीव्र विकास (6) विनिवेश
प्र.3 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में दीजिए – (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)
- आर्थिक महामंदी के समय महात्मा गांधी ने कौनसा आंदोलन प्रारंभ किया था।
उत्तर – सविनय अवज्ञा आंदोलन।
- प्लाटेन क्या होता है ?
उत्तर- प्लाटेन लेटरप्रेस छपाई में एक बोर्ड होता है, जिसे कागज के पीछे दबाकर टाइप की छाप ली जाती थी। पहले यह बोर्ड काठ का होता था, बाद में इस्पात का बनने लगा।
- लोकतन्त्र का क्या परिणाम होना चाहिए?
उत्तर- लोकतान्त्रिक व्यवस्था में ऐसी सरकार का गठन हो जो नियम कानून को माने एवं लोगों के प्रति जवाबदेह हो।
- आर्थिक संवृद्धि के मामले में किस प्रकार की शासन व्यवस्था का रिकॉर्ड लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था के मुकाबले ठीक-ठाक है?
उत्तर- तानाशाही शासन व्यवस्था का।
- किस देश में महिलाओं को सार्वजनिक गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति नहीं है?
उत्तर- साऊदी अरब में महिलाओं को सार्वजनिक गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति नहीं है।
- सतत् पोषणीय विकास का क्या अर्थ है?
उत्तर- सतत् पोषणीय विकास का अर्थ है कि विकास पर्यावरण को हानि न पहुँचाए और वर्तमान विकास की प्रक्रिया भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं की अवहेलना न करे।
- खडीन और जोहड क्या हैं ?
उतर- शुष्क तथा अर्ध शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल को एकत्र करने के लिए बनाए खड्डे।
- भारत में पैदा की जाने वाली शुष्क प्रदेशों की फसलों का नाम बताइए?
उत्तर- ज्वार, बाजरा, व रागी आदि।
- परिवहन का क्या आशय है स्पष्ट किजिए ?
उत्तर- वस्तुओं तथा सेवाओं का एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन परिवहन कहलाता है।
- प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक परियोजना क्या है?
उत्तर- प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक परियोजना ग्रामीण सडकों के विकास की एक योजना है।
- वर्तमान में किस क्षेत्र में परिसंपत्तियों का स्वामित्व एवं सेवाओं का संचालन सरकार के हाथ में होता हैं?
उतर- सार्वजनिक क्षेत्र में।
- भारत मानक ब्यूरो क्या है ?
उत्तर- मानक वस्तुओं के लिए आई-एस-आई (ISI) चिह्न जारी करने वाली संस्था है।
लघुरात्मक प्रश्न – प्र.4 से 16 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखिए (शब्द सीमा 50 शब्द) – (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक)
प्रश्न-4. इटली के एकीकरण में योगदान देने वाले किन्हीं चार व्यक्तियों के नाम बताइए।
उत्तरः- 1. कावूर 2. मेत्सिनी 3. गैरीबाल्डी 4. विक्टर इमेनुएल द्वितीय।
प्रश्न-5. खिलाफत आंदोलन पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर- प्रथम विश्व युद्ध में तुर्की की हार होने के बाद यह अफवाह फैली हुई थी कि इस्लामिक विश्व के आध्यात्मिक प्रमुख यानि ‘खलिफा‘ (ऑटोमन सम्राट) पर कठोर संधि थोपी जाएगी। अतः बम्बई में मोहम्मद अली व शौकत अली जैसे युवा नेताओं ने खिलाफत समिति का गठन कर ब्रिटेन के खिलाफ आंदोलन शुरु कर गांधीजी के साथ वार्ता प्रारंभ कर दी। गांधी जी ने इसे सुअवसर मानकर असहयोग आंदोलन प्रारंभ करने की ठान ली।
प्रश्न-6. मुद्रण संस्कृति ने भारत में राष्ट्रवाद के विकास में क्या मदद की ?
उत्तर- मुद्रण संस्कृति ने भारत में राष्ट्रवाद के विकास में निम्न प्रकार से मदद की-
(1) ब्रिटिश सरकार की दमन नीति के बावजूद राष्ट्रवादी अखबार देश में फैलते गए। इन अखबारों ने सरकार की आलोचना के साथ राष्ट्रवादियों का मनोबल मनाए रखा।
(2) मुद्रण संस्कृति ने भारत में आम लोगों में जागरूकता आई। लोग अपने अधिकारों के प्रति जानने लगे।
(3) मुदण के विकास से जाति-भेद के बारे में खुब सारी पुस्तकें लिखी जाने लगी। जैसे ज्योति बा फूले ने जातिवाद पर गुलामगिरी किताब लिखकर जागृति फैलाई। काषीबाबा ने मजदूरों के शोषण पर लिखा। इस प्रकार मजदूर आपस में भावनात्मक रूप से जुडने लगे।
(4) पठन पाठन सामग्री सस्ती और सुलभ हो जाने से साक्षरता बढ गई। लोग विभिन्न पत्र पत्रिकाएँ पढकर देश-विदेश के बारे में जानने लगे जिससे राष्ट्रवाद का विकास हुआ। इस प्रकार से मुद्रण संस्कृति ने राष्ट्रवाद के विकास में मदद की।
प्रश्न-7. बैल्जियम की जातीय बनावट कैसी है?
उत्तर बैल्जियम की जातीय बनावट बहुत जटिल है देश की कुल आबादी का 59 प्रतिशत हिस्सा फ्लेमिश इलाके में रहता है तथा डच भाषीय है। 40 प्रतिशत लोग वेलोनिया क्षेत्र में रहते है तथा फ्रेंन्च भाषाई है, शेष 1 प्रतिशत जर्मन बोलते है तथा राजधानी ब्रुसेल्स के 80 प्रतिशत लोग फ्रेन्च बोलते है तथा 40 प्रतिशत लोग डच भाषा बोलते हैं।
प्रश्न-8. किन्हीं चार जन आंदोलन के नाम लिखो।
उतर- (1) नर्बदा बचाओ आंदोलन (2) शराब विरोधी आंदोलन (3) महिला आंदोलन (4) पर्यावरण आंदोलन
प्रश्न-9. BMCEF क्या है? तथा इसके प्रमुख उद्देश्य क्या है?
उतर- ‘‘ बेकवर्ड एण्ड माइनोरिटी कम्यूनिटिज एम्लोइज फेडरेशन ‘‘एक सरकारी कर्मचारियों का संगठन है जो जातिगत भेदभाव को मिटाने का काम करता है तथा सामाजिक न्याय एवं सम्पूर्ण समाज के लिए सामाजिक समानता चाहता है।
प्रश्न-10. लोकतंत्र में नागरिक गरिमा के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर ”व्यक्ति की गरिमा और आजादी के विषय में लोकतांत्रिक व्यवस्था किसी भी अन्य शासन व्यवस्थाओं से बहुत आगे है।” इस कथन की व्याख्या निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत की जा सकती है-
-
- महिलाओं की गरिमा व स्वतन्त्रता- विश्व के अधिकांश समाज पुरूष समाज रहे हैं इसलिए उन ढाँचों को आसानी से परिवर्तित करना लोकतंत्र के लिए सम्भव नहीं था।
- जातिगत असमानता- भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था ने कमजोर और भेदभाव की शिकार हुई जातियों के लोगों को समान दर्जे व समान अवसर के दावे को बल दिया है। आज भी जातिगत भेदभाव और दमन के उदाहरण देखने को मिलते हैं, पर उनके पक्ष में कानूनी या नैतिक बल नहीं होता है। सम्भवतः इसी एहसास के चलते लोग अपने लोकतांत्रित अधिकारों के प्रति अधिक सतर्क हुए हैं।
प्रश्न-11. नवीकरण योग्य एवं अनवीकरण योग्य संसाधनों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- नवीकरण योग्य एवं अनवीकरण योग्य संसाधनों में निम्नलिखित अन्तर है-
नवीकरण योग्य (नव्यकरणीय) |
अनवीकरण योग्य (अनव्यकरणीय) |
1. ये वे संसाधन हैं जिनका पुनः उपयोग सम्भव है। | 1. ये वे संसाधन हैं जो एक बार उपयोग करने के बाद नष्ट हो जाते हैं। पुनः उपयोग सम्भव नहीं है। |
2. ये पर्यावरण में प्रदूषण नहीं फैलाते हैं। | 2. ये पर्यावरण में प्रदूषण फैलाते हैं। |
3. पवन, जल, मृदा, वन, सौर-ंऊर्जा आदि नवीकरण योग्य संसाधन हैं। |
3. कोयला, खनिज-तेल, प्राकृतिक गैस आदि अनवीकरण योग्य संसाधन हैं। |
प्रश्न-12. भारत में जैव विविधता को कम करने वाले कारक कौन-कौन से हैं ?
उतर- भारत में जैव विविधता को कम करने वाले कारकों में वन्यजीव के आवास का विनाष, जंगली जानवरों को मारना व आखेटन, पर्यावरणीय प्रदूषण व विषाक्तीकरण और दावानल आदि शामिल हैं।
प्रश्न-13. भाखडा नांगल परियोजना का वर्णन कीजिए।
उतर- भाखडा नांगल परियोजना सतलज नदी पर हिमाचल प्रदेश में विलासपुर के निकट स्थापित योजना है। यहाँ पंजाब हरियाणा एवं राजस्थान की संयुक्त परियोजना है इसका उद्देश्य सतजल व यमुना के मध्यवतीं भागों में सिंचाई विद्युत एवं पेयजल की आपूर्ति करना है। इसके तहत पंजाब के अंबाला में दो बांध बनाए गए हैं। इन बांधों से सिंचाई के लिए कई नहरे निकाली गई है।
प्रश्न-14. भारत में रबी की फसल के दो प्रमुख लक्षणों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर- 1. भारत में रबी की फसलों को शीत ऋतु में अक्टूम्बर से दिसम्बर तक बोया जाता है तथा ग्रीष्म ऋतु में अप्रैल से जून के मध्य में काटा जाता है।
-
- गेहूँ, जौ, मटर, चना और सरसों रबी की प्रमुख फसले है उत्तर और उत्तर- पष्चिमी राज्य रबी की फसल के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण राज्य है।
प्रश्न-15. उद्द्योग की आदर्श अवस्थिति के मुख्य बिन्दु बताइये?
उत्तर- उद्द्योग की आदर्श अवस्थिति के मुख्य बिन्दु निम्न हैः-
01 उस स्थान पर कच्चा माल प्राप्त करने की लागत।
02 उत्पादन के वितरण की लागत।
03 उस स्थान पर उद्द्योग की स्थापना का निर्णय।
04 उस स्थान पर उत्पादन की लागत।
प्रश्न-16. भारत मे चीनी उद्द्योग की प्रमुख चुन्नौतियॉ क्या है?
उत्तर- भारत मे चीनी उद्द्योग की प्रमुख चुन्नौतियॉ हैं-
01.इस उद्द्योग का अल्पकालिक होना
02.पुरानी व असक्षम तकनीक का इस्तेमाल,
03.परिवहन असक्षमता से गन्ने का समय पर कारखानों में न पहॅुचना,
04 खोई का अधिकतम इस्तेमाल न कर पाना।
दीर्घारात्मक प्रश्न – प्र.17 से 20 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखिए (शब्द सीमा 100 शब्द) – (प्रत्येक प्रश्न 3 अंक)
प्रश्न-17. रूमानीवाद से क्या अभिप्राय है ? समझाइए |
उतर- रूमानीवाद एक ऐसा सांस्कृतिक आन्दोंलन था, जो एक प्रकार की राष्ट्रीय भावना का विकास करना चाहता था। रूमानीवाद तर्क-वितर्क और विज्ञान के महिमामण्डन की आलोचना करता था और भावनाओं, अर्न्तदृष्टि और रहस्यवादी भावनाओं पर जोर देता था। इसने एक साझा सामूहिक विरासत और सांस्कृतिक अतीत को को राष्ट्र का आधार बनाने पर बल दियां।
प्रश्न-18. ग्रामीण क्षेत्रों में किस व्यवस्था के कमजोर होने से वर्ण व्यवस्था की मानसिकता में बदलाव आ रहा है? स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर- गांवों में जमींदारी व्यवस्था के कमजोर पड़ने से जाति व्यवस्था के पुराने स्वरूप और वर्ण व्यवस्था पर टिकी मानसिकता में बदलाव आ रहा है।
प्रश्न-19. भूमि-निम्नीकरण को नियन्त्रित करने के उपाय सुझाइए।
उत्तर- भूमि एक महत्वपूर्ण संसाधन है। इस संसाधन का उपयोग हमारे पूर्वज प्राचीनकाल से करते आये हैं तथा भावी पीढ़ी भी इसी भूमि का उपयोग करेगी, हम अपनी मूल आवश्यकताओं का 95 प्रतिशत से अधिक भाग भूमि से प्राप्त करते हैं। मानवीय क्रियाकलापों से न केवल भूमि का निम्नीकरण हो रहा है वरन् भूमि को हानि पहुँचाने वाली प्राकृतिक शक्तियों को भी बल मिला है। आज भूमि निम्नीकरण की समस्या का हल किया जाना अति आवश्यक है। भूमि-निम्नीकरण की समस्या को हल करने के प्रमुख उपाय निम्नलिखित हैं-
(1) वृक्षारोपण- वनस्पतियाँ भूमि को सुरक्षातमक आवरण प्रदान करती हैं। वानस्पतिक आवरण के कारण पानी सीधा जमीन पर नहीं गिर पाता है। फलतः यह मिट्टी की उर्वरता को बनाये रखने में मदद करती है। वनारोपण भूमि निम्नीकरण की समस्या सुलझाने में बहुत कारगर सिद्ध हो सकती है।
(2) पेड़ों की रक्षक-मेखला- पेड़ों की रक्षक-मेखला का निर्माण भी भूमि निम्नीकरण को कम करने में सहायक होता है।
(3) रेतीले टीलों का स्थिरीकरण- मरूस्थलीय क्षेत्रों में बालू के टीलों का स्थिरीकरण भी बहुत जरूरी है। यह कार्य काँटेदार पौधों को लगातार किया जा सकता है।
(4) औद्योगिक स्राव व कूड़े-करकट की ठीक निकासी- उद्योगों से निकलने वाला गंदा पानी एवं अन्य वर्जनीय पदार्थ भूमि निम्नीकरण के मुख्य कारण हैं। इसलिए औद्योगिक कचरे व जल को संशोधित करने के पश्चात् ही विसर्जित करके जल और भूमि प्रदूषण कम किया जा सकता है।
प्रश्न-20. बहुराष्ट्रीय कंपनी क्या है ? बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ विदेशों में निवेश किस प्रकार करती है ?
उतर- बहुराष्ट्रीय कंपनी से अभिप्राय ऐसी कंपनी जिसका व्यवसाय एक से अधिक राष्ट्रों में फैला होता है जिसमें उत्पादन मूल्य, गुणवता, आपूर्ति तथा श्रम शर्ते निर्धारण की अपार क्षमता होती है।
बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ विदेशों में सीधे ही कारखाने स्थापित कर सकती हैं, स्थानीय कंपनियों को खरीद सकती हैं तथा स्थानीय कंपनियों के साथ मिलकर संयुक्त उत्पादन भी करती हैं।
निबन्धात्मक प्रश्न – प्र.21 से 22 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखिए (शब्द सीमा 250 शब्द) – (प्रत्येक प्रश्न 4 अंक)
प्रश्न-21. वियना संधि के प्रमुख प्रावधान क्या थे? समझाए |
उतर- विया संधि के प्रमुख प्रावधान निम्म थे –
(1)बुर्बो वंश की सत्ता को पुनः बहाल करना।
(2)नेपोलियन के अधिकार वाले प्रदेशो को फ्रांस से वापिस लेना।
(3)फ्रांस के साम ्राज्य विस्तार पर रोक लगाना।
(4)39 राज्यों के जर्मन परिसंघ को बनाए रखना।
(5)यूरोप मे एक नयी व्यवस्था स्थापित करना।
(6)नेपोलियन के शासन के दौरान हुए समस्त परिवर्तनो को समाप्त करना।
प्रश्न-22. सत्ता के विकेन्द्रीकरण की दिशा में सन् 1992 में भारत सरकार द्वारा उठाये गए प्रमुख कदम क्या – क्या हैं? समझाए |
उतर- सत्ता के विकेन्द्रीकरण की दिशा में सन् 1992 मे उठाये गए प्रमुख कदम निम्न हैं –
– स्थानीय निकायो के चुनाव नियमित समय पर करवाने की संवैधानिक बाध्यता।
– स्थानीय निकायो के चुनाव मे अनुसुचित जातियों, जनजातियों और पिछड़ा वर्गो के लिए आरक्षण का प्रावधान।
– स्थानीय निकाय के चुनाव करवाने के लिए स्वत त्र राज्य चुनाव आयोग का गठन।
– राज्य सरकारों द्वारा अपने राजस्व और अधिकारो का कुछ हिस्सा इन निकायों को देना।
– कम से कम एक तिहाई सीटे महिलाओ के लिए आरक्षित करना।
प्रश्न-23. दिए गए भारत रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को अंकित कीजिए ? (4 अंक)
(1) तारापुर (2) रावतभाटा (3) नरोरा (4) कलपक्कम
अथवा
(1) सतपुड़ा (2) बरौनी (3) नेवेली (4) ट्रॉम्बे

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर – माध्यमिक परीक्षा (10th Board Exam)
विषय – सामाजिक विज्ञान | Social Science
Modal Paper को PDF में एक पेज में Download करने के लिए यहाँ Click करें ⇒
Download Social Science Pre Board Exam Modal Paper – 2
Download Original Paper
Sr.No. | Subject | Question Paper | Q.P. Solution |
1 | Class – 10 Social Science Modal Paper -1 | One Page Paper | Answer Sheet |
Original Size Paper | Answer Sheet | ||
2 | Class – 10 Social Science Modal Paper -2 | One Page Paper | Answer Sheet |
Original Size Paper | Answer Sheet | ||
3 | Class – 10 Social Science Modal Paper -3 | One Page Paper | Answer Sheet |
Original Size Paper | Answer Sheet |
विषय-सूची
RBSE | माध्यमिक परीक्षा | 10th Board Exam |Modal Paper-1 सामाजिक विज्ञान | Social Science | हल | Solutions
RBSE | माध्यमिक परीक्षा | 10th Board Exam |Modal Paper-2 सामाजिक विज्ञान | Social Science | हल | Solutions
RBSE | माध्यमिक परीक्षा | 10th Board Exam |Modal Paper-3 सामाजिक विज्ञान | Social Science | हल | Solutions
Read More :-
- फ्रेडरिक रेटजेल एक महान मानव भूगोलवेत्ता
- हेरोडोटस का भूगोल में योगदान
- इरेटोस्थनीज की भूगोल को देन
- स्ट्रैबो का भूगोल में योगदान
- टॉलेमी का भूगोल में योगदान
- हम्बोल्ट का भूगोल के विकास में योगदान
- वेबर का औद्योगिक अवस्थान मॉडल
- भूमण्डलीय स्थितीय तंत्र (GPS)
- दक्खिनी चित्र शैली
- भारतीय संघीय व्यवस्था के आधारभूत तत्व
- मूल कर्त्तव्य और राज्य के नीति निर्देशक तत्व
- मूल अधिकार
- भारत की संघीय व्यवस्था
- भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएं
- उद्देशिका | प्रस्तावना
★ हमारे टेलिग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां click करें। ★ हमारे Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां click करें। ★ GK Quiz के लिए यहां Click करें।
★ हमारा राजस्थान के महत्वपूर्ण अन्य लेख :-
- हमारा राजस्थान – एक परिचय
- हमारा राजस्थान के प्राचीन ऐतिहासिक क्षेत्र
- हमारा राजस्थान का इतिहास जानने के सोत
- हमारा राजस्थान ~ प्राचीन सभ्यता स्थल
- हमारा राजस्थान ~ आजादी से पूर्व सरकार का स्वरूप
- हमारा राजस्थान का भौतिक स्वरूप
- हमारा राजस्थान के जल संसाधन और संरक्षण
- हमारा राजस्थान आजीविका के प्रमुख क्षेत्र
- हमारा राजस्थान में आधारभूत सेवाएँ
- हमारा राजस्थान की लोक संस्कृति एवं कला
- 18 वीं सदी का हमारा राजस्थान
>> Categories
★ GK Quiz के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें।
- भारत का भूगोल प्रश्नोत्तरी
- भारतीय इतिहास प्रश्नोत्तरी
- राजस्थान इतिहास प्रश्नोत्तरी
- हिन्दी प्रश्नोत्तरी