RBSE | माध्यमिक परीक्षा | 10th Board Exam |Modal Paper-1 |सामाजिक विज्ञान | Social Science | हल | Solutions

RBSE 10th Board Exam Paper | सामाजिक विज्ञान | Social Science | हल | Solutions


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर

माध्यमिक परीक्षा (10th Board Exam)

         समय – 03 घंटा 15 मिनट            विषय – सामाजिक विज्ञान              पूर्णांक – 80



प्र.1  निम्न प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चयन कर उत्तरपुस्तिका में लिखिए-      (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)

  1. महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रिका से किस वर्ष भारत लौटे-

(अ) 1906                    (ब) 1909                     (स) 1911                    (द)       1915                                    (द)

  1. महात्मा गाँधी ने भारत में 1917 में पहला सत्याग्रह कहाँ चलाया-

(अ) चंपारण (बिहार)      (ब) अमृतसर (पंजाब)     (स) बारदोली (गुजरात)   (द) दाण्डी (गुजरात)                   (अ)

  1. विश्व बैंक व अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने औपचारिक रूप से कार्य करना प्रारंभ किया-

(अ) 1947                    (ब) 1940                     (स) 1937                    (द) 1925                                         (अ)

  1. अमेरिकी अर्थव्यवस्था में वृहत स्तर पर उत्पादन का चलन किस दशक में शुरू हुआ-

(अ) 1930 के दशक में    (ब) 1920 के दशक में     (स) 1940 के दशक में    (द) 1950 के दशक में                 (ब)

  1. भारत में जनगणना 2011 अनुसार महिलाओं की साक्षरता दर है-

(अ) 50 फीसदी              (ब) 40 फीसदी               (स) 54 फीसदी              (द) 76 फीसदी                           (स)

  1. सरदार सरोवर बाँध किस नदी पर बनाया जा रहा है-

(अ) ब्रह्मपुत्र                   (ब) नर्मदा                      (स) कृष्णा                     (द) इनमें से कोई नहीं                  (ब)

  1. भारत में सूचना का अधिकार अधिनियम कब पारित हुआ-

(अ) 2000                    (ब) 2014                        (स) 2005                       (द) 2019                                  (स)

  1. निम्न मे सें कौनसा अधात्विक खनिज है ?

(अ) तांबा                       (ब) जस्ता                      (स) मैंगनीज                  (द) अभ्रक                                 (द)

  1. देशों की तुलना करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषिष्टता समझी जाती है-

(अ) आय                       (ब) व्यय                        (स) व्यवहार                  (द) अनैतिकता                           (अ)

  1. मानव विकास के लिहाज से किस देश की स्थिति भारत से बेहतर है-

(अ) बांग्लादेश                (ब) श्रीलंका                   (स) नेपाल                     (द) पाकिस्तान                            (ब)

  1. वह माध्यम जिसके द्वारा हम वस्तुओं और सेवाओं को खरीदते और बेचते है,उसे कहते है?

(अ) मुद्रा                        (ब) साख                       (स) वस्तु विनिमय           (द) उपरोक्त कोई नहीं              (अ)

  1. मुद्रा का प्रमुख कार्य निम्न में से क्या है?

(अ) विनिमय                  (ब) जमा                       (स) प्राप्ति                      (द) ऋण उपलब्ध                       (अ)

प्र.2  रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-                                                        (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)

(1). अठारहवीं शताब्दी में मक्का के आयात पर लगी पाबन्दी को………………………के नाम से जाना जाता है।

(2). ……………………..तक वैश्विक कृषि अर्थव्यवस्था सामने आ चुकी थी।

(3). प्रथम विश्व युद्ध आधुनिक ……………………युद्ध था।

(4).प्राचीनकाल में कौडियों का उपयोग ……………………के रूप में होता था।

(5) यूरोपीय संघ का मुख्यालय …………….. को चुना गया। (

6). प्रति हजार लड़कों पर लड़कियों की संख्या…………………….कहलाती है।

Answers – (1) कार्न ला   (2) 1890     (3) औद्योगिक    (4) मुद्रा            (5) ब्रूसेल्स        (6) लिंगानुपात

प्र.3  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में दीजिए –                               (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)

  1. क्रिस्टोफर कोलम्बस गलती से किस अज्ञात महाद्वीप में पहुँच गया ?

उत्तर – अमेरिका महाद्वीप में पहुँच गया था।

  1. चटनी म्यूजिक कहां का लोकप्रिय था ?

उत्तर – चटनी म्यूजिक त्रिनिदान एवं गुयाना में लोकप्रिय था।

  1. मुद्रण की सबसे पहली तकनीक कहाँ विकसीत हुई ?

उत्तर- मुद्रण की सबसे पहली तकनीक चीन,जापान और कोरिया में विकसीत हुई।

  1. ’एकॉर्डियन शैली’ क्या थी ?

उत्तर- चीन में पारंपरिक किताबें किनारों को मोडने के बाद सिल कर बनाई जाती थी । यह एकॉर्डियन शैली थी।

  1. शासन की किस व्यवस्था में गलतियों को सुधारने की गुंजाइश होती है?

उत्तर लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में गलतियों को सुधाने की गुंजाइश होती है।

  1. कौन-सी शासन व्यवस्था अपनी कुछ कमियों के बावजूद पूरे विश्व में स्वीकार्य है?

उत्तर- लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था।

  1. लोकतंत्र के सन्दर्भ में कोई दो चुनौतियों के नाम लिखिए।

उत्तर-        1. विस्तार संबंधी चुनौती

      1. लोकतंत्र को मजबूत करने से संबंधित चुनौती।

      8. संसाधनों को तत्वों या पदार्थों के निर्माण में सहायक कारकों के आधार पर कितने भागों में बाँटा जा सकता है?

उत्तर- (1) प्राकृतिक संसाधन (2) मानवीय संसाधन।

  1. गुल अथवा कुल क्या है ?

उतर- पश्चिमी हिमालय में पर्वतीय क्षेत्रों में वाहिकाओं को गुल या कुल कहते हैं।

  1. भारत की सबसे महत्वपूर्ण खाद्यान्न फसल है?

उत्तर- चावल

  1. वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय आय में सर्वाधिक योगदान किस क्षेत्र का हैं?

उतर- तृतीयक क्षेत्रक।

  1. उपभोक्ता किसे कहते हैं ?

उत्तर- किसी वस्तु या सेवा का बाजार से क्रय कर उपभोग करने वाले को उपभोक्ता कहते हैं।

लघुरात्मक प्रश्न –  प्र.4 से 16 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखिए (शब्द सीमा 50 शब्द) –       (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक)

प्रश्न-4. ‘जॉलवेराइन’ नामक शुल्क संघ से आप क्या समझते है?

उत्तरः- 1834 में प्रशा की पहल पर ‘जॉलवेराइन’ नामक एक शुल्क संघ स्थापित किया गया जिसने विभिन्न जर्मन राज्यों के बीच शुल्क अवरोधों को समाप्त कर दिया था।

प्रश्न-5. रॉलेट एक्ट क्या था ?

उत्तर- रॉलेट एक्ट भारत में उभर रहे राष्ट्रीय आंदोलन को कुचलने के ब्रिटिश सरकार द्वारा सिडनी रॉलेट की अध्यक्षता में बनाया गया ऐसा कानून था जिससे आंदोलनकारियों को बिना मुकदमा चलाए दो साल जेल में रखा जा सकता था।

प्रश्न-6. प्रोटेस्टेंट धर्मसुधार आंदोलन किसे कहा गया ?

उत्तर- 16 वीं सदी में यूरोप में रोमन कैथलिक चर्च में सुधार के लिए आंदोलन चलाया गया, इसे प्रोटेस्टेंट धर्मसुधार आंदोलन कहा गया। मार्टिन लूथर प्रोटेस्टेंट सुधारकों में से एक था।

प्रश्न-7. सत्ता की साझेदारी के लाभ बताइये?

उत्तर- सत्ता की साझेदारी के निम्न लाभ है – 1 विभिन्न सामाजिक समूहों के मध्य टकराव की संभावना कम हो जाती है 2 सत्ता की साझेदारी राजनीतिक व्यवस्था के स्थाईत्व के लिए अच्छी है। 3 सत्ता की साझेदारी के माध्यम से सभी समूह शासन व्यवस्था से जुडते है।

प्रश्न-8. हित समूह कितने प्रकार के होते है?

उतर- (1) वर्ग विशेष हित समूह जैसे मजदूर संघ (2) जन सामान्य के हित समूह

प्रश्न-9. क्या लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था एक वैध शासन व्यवस्था है? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क दीजिये।

उत्तर- हाँ, लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था एक वैध शासन व्यवस्था है। यह शासन व्यवस्था सुस्त, कम कार्यकुशल, भ्रष्टाचारयुक्त हो सकती है तथा यह नागरिकों की आवश्यकताओं की कुछ सीमा तक अनदेखी कर सकती है लेकिन यह शासन व्यवस्था लोगों को अपनी शासन व्यवस्था है। दक्षिण एशिया से प्रापत प्रमाण दर्शाता है कि लोकतन्त्र को समर्थन लोकतान्त्रिक देशों में ही नहीं बल्कि गैर-लोकतान्त्रिक देशों में भी प्राप्त होता है। लोकतन्त्र को लोग अपनी सरकार मानते हैं।

प्रश्न-10. संसाधन से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- हमारे पर्यावरण में उपलब्ध वे समस्त वस्तुएँ जो हमारी आवश्यकताओं को पूरा करने में प्रयोग की जाती हैं और जिनको बनाने के लिए तकनीकी ज्ञान उपलब्ध है, जो आर्थिक रूप से संभाव्य एवं सांस्कृतिक रूप से स्वीकार्य हैं, संसाधन कहलाती हैं। संसाधन का अर्थ केवल प्राकृतिक तत्व ही नहीं है अपितु मानवीय या सांस्कृतिक तत्त्व भी महत्वपूर्ण संसाधन होते हैं। इस प्रकार कोई भी वस्तु जो मानव के लिए उपयोगी हो अथवा उपयोगिता में सहायक हो, संसाधन कहलाती है। जैसे- खनिज तेल, कोयला, जल, खंनिज, प्राकृतिक वनस्पति, जीव-जन्तु आदि।

प्रश्न-11. जलोढ़ मृदा का निर्माण कैसे होता है? जलोढ मृदा की विशेषताओं को लिखिए।

उत्तर- भारत में अधिकांश भू-भाग पर जलोढ़ मृदा विस्तृत रूप में फैली हुई है। यह हिमालय की तीन महत्वपूर्ण नदी तन्त्रों सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र द्वारा लाए गए निक्षेपों से बनी है। पूर्वी तट के नदी डेल्टा भी जलोढ़ मृदा से बने हैं। जलोढ़ मृदा की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं- (1) जलोढ़ मृदा सबसे अधिक उपजाऊ और अधिक विस्तार वाली है। यह मृदा विस्तृत रूप से सम्पूर्ण उत्तरी भारत के मैदान में फैली हुई है। (2) जलोढ़ मृदा में रेत, सिल्ट एवं मृत्तिका के विभिन्न अनुपात पाये जाते हैं। (3) अधिकतर जलोढ़ मृदाएँ पोटाश, फास्फोरस व चूनायुक्त होती है। (4) जलोढ़ बहाकर लाई गई मृदा है। यह मृदा नदियों द्वारा बहाकर लाये गये निक्षेपों से बनी है। (5) कणों के आकार के अतिरिक्त जलोढ़ मृदा की पहचान उसकी आयु से भी होती है। आयु के आधार पर जलोढ़ मृदाएँ दो प्रकार की होती हैं। पुरानी जलोढ़ व नवीन जलोढ़। पुरानी जलोढ़ को ’बांगर’ एवं नवीन जलोढ़ को ’खादर’ कहते हैं। बांगर मृदा में कंकर ग्रन्थियों की मात्रा अधिक होती है। खादर मृदा में बांगर मृदा की तुलना में अधिक बारीक कण पाये जाते हैं। (6) जलोढ़ मृदा में पेड़-पौधों का सड़ा-गला अंश (हृमस) बहुत अधिक मात्रा में मिलता है। (7) सूखे क्षेत्रों की जलोढ़ मृदाएँ अधिक क्षारीय होती हैं। इन मृदाओं का सही उपचार एवं सिंचाई करके इनकी पैदावार में वृद्धि की जा सकती है।

प्रश्न-12. जैव विविधता किसे कहते है ?

उतर- किसी प्राकृतिक प्रदेश में पाई जाने वाली जंगली तथा पालतू जीव-जन्तुओं एवं पादपों की प्रजातियों की बहुलता को जैव विविधता कहते है।

प्रश्न-13. खडीन क्या है ? प्रकाश डालिए।

उतर- खडीन राजस्थान में परंपरागत जल संरक्षण का एक रूप है। खडीन वह भूमि होती है जिसमें पहाडी भागों मे वर्षा काल में बहते हुए जल को ढालू भागों पर कच्चढालू भागों पर कच्ची मेड या दीवार बनाकर रोका जाता है तथा अतिरिक्त जल को इस दीवार के एक भाग से निकाल दिया जाता है। इससे लगती दूसरी खडीन भूमि को पानी मिल सके। यह पद्धति मध्यकाल में जैसलमेर के पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा बनाई गई थी।

प्रश्न 14. प्रारम्भिक जीविका निर्वाह कृषि तथा वाणिज्यिक कृषि की तुलना कीजिए।

उत्तर

प्रारम्भिक जीविका निर्वाह कृषि   वाणिज्यिक कृषि  
प्रारम्भिक जीविका निर्वाह कृषि भूमि के छोटे टुकड़ो पर आदिम कृषि औजारो जैसे लकड़ी के हल, डाओं और खुदाई करने वाली छड़ी तथा परिवार अथवा समुदाय श्रम की मदद से की जाती है।   वाणिज्यिक कृषि आधुनिक निवेषों जैसे अधिक पैदावर देने वाले बीजों, रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाषकों का प्रयोग कर की जाती है।  

 

प्रश्न-15. विनिर्माण क्या है ?

उ. कच्चे पदार्थ को मूल्यवान उत्पाद में परिवर्तित कर बडे पैमाने पर वस्तुओं के उत्पादन को विनिर्माण कहा जाता है। उदाहरण के लिए कपास से सूती वस्त्र,लौह अयस्क से लौह-इस्पात बनाना।

प्रश्न-16.  खुली बेरोजगारी व प्रछन्न बेरोजगारी में अंतर बताइए।

उतर- खुली बेरोजगारी का अर्थ उस स्थिति से है जिसमें व्यक्ति प्रचलित मजदूरी और कुछ काम तो कर रहा है पर उसे पूर्ण रोजगार प्राप्त नहीं है। जबकि प्रछन्न बेरोजगारी में लोगों को उनकी योग्यता के अनुसार काम नहीं मिल पाता हैं तथा वे रोजगार में तो लगे हैं किन्तु उत्पादन में उनका कोई खास योगदान नहीं होता हैं।

दीर्घारात्मक प्रश्न –  प्र.17 से 20 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखिए (शब्द सीमा 100 शब्द) –       (प्रत्येक प्रश्न 3 अंक)

प्रश्न-17. फ्रांस के प्रथम विद्रोह 1830 के बारे में संक्षेप में लिखिए।

उतर- फ्रांस में प्रथम विद्रोह जुलाई 1830 में हुआ था। बूर्बो राजा, जिन्हें 1815 के बाद हुई रूढीवादी प्रतिक्रिया के दौरान सता में बहाल किया गया था, उन्हें अब उदारवादी क्रांतिकारियों ने उखाड फेंका। उनकी जगह एक संवैधानिक राजतंत्र स्थापित किया गया जिसका अध्यक्ष लुई फिलिप था।

प्रश्न-18. नारीवादी आंदोलन किसे कहा जाता है? समझाइए|

उत्तर- इन आंदोलनों में महिलाओं के राजनीतिक और वैधानिक दर्जे को उंचा उठाने और उनके लिए शिक्षा तथा रोजगार के अवसर बढाने की मांग की गयी। मूलगामी बदलाव की मांग करने वाले महिला आंदोलनों ने स्त्रियों के व्यक्तिगम और पारिवारिक जीवन में भी बराबरी की मांग उठाई। इन आंदोलनों को नारीवादी आंदोलन कहा जाता है।

प्रश्न-19. स्वामित्व के आधार पर आप किस प्रकार संसाधनों का वर्गीकरण करेंगे?

उत्तर- स्वामित्व के आधार पर संसाधनों को निम्नलिखित चार प्रकारों में वर्गीकृत किया जा सकता है- (1) व्यक्तिगत संसाधन- वे संसाधन जिन पर व्यक्तिगत स्वामित्व होता है, व्यक्तिगत संसाधन कहलाते हैं जैसे- बाग, चारागाह, कुआँ, तालाब, भूखण्ड, घर, कार आदि। (2) सामुदायिक संसाधन- ऐसे संसाधन जो समुदाय के सभी सदस्यों के लिए समान रूप से उपलब्ध होते हैं, सामुदायिक संसाधन कहलाते हैं, जैसे- खेल का मैदान, चारागाह, श्मशान-भूमि, तालाब आदि। (3) राष्ट्रीय संसाधन- वे सभी संसाधन जिन पर केन्द्र अथवा राज्य सरकार का नियंत्रण होता है, राष्ट्रीय संसाधन कहलाते हैं। देश की राजनीतिक सीमाओं के अन्तर्गत समस्त भूमि एवं 12 समुद्री मील दूर तक महासागरीय क्षेत्र एवं इसमें पाये जाने वाले संसाधनों पर सम्बन्धित राष्ट्र का स्वामित्व होता है। (4) अन्तराष्ट्रीय संसाधन- इन संसाधनों को अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाएँ नियन्त्रित करती हैं। तट रेखा से 200 समुद्री मील की दूरी (अपवर्जक आर्थिक क्षेत्र) से परे खुले महासागरीय संसाधनों पर किसी एक देश का अधिकार नहीं होता है। इन्हें बिना किसी अन्तर्राष्ट्रीय संस्था की सहमति के कोई देश उपयोग नहीं कर सकता।

प्रश्न-20. अल्प बेरोजगारी या छुपी बेरोजगारी से आप क्या समझते है? भारत में बेरोजगारी दूर करने के कोई दो सुझाव दीजिए।

उतर- ऐसी आर्थिक गतिविधि जिसमें लगे हुए व्यक्ति कुछ काम जरूर करते हैं परन्तु किसी को भी पूर्ण रोजगार प्राप्त नहीं होता है, इसे ही अल्प बेरोजगारी या छुपी बेरोजगारी कहते हैं। भारत में बेरोजगारी दूर करने के दो सुझाव – (1) भारत में आधारभूत संरचना जैसे- परिवहन संचार बैंकिंग आदि का विकास किया जान चाहिए ताकि कृषि एवं उद्योगों का विकास हो सके। (2) प्राथमिक अथवा कृषि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खोजे जाने चाहिए ताकि अल्प बेरोजगारी दूरी हो सके।

निबन्धात्मक प्रश्न –  प्र.21 से 22 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखिए (शब्द सीमा 250 शब्द) –       (प्रत्येक प्रश्न 4 अंक)

प्रश्न-21.  जमर्नी का एकीकरण किस प्रकार हुआ? स्पष्ट कीजिए।

उतर-     (1) जमर्नी के एकीकरण का नेतृत्व प्रशा ने किया। (2) बिस्मार्क जर्मनी के एकीकरण की प्रक्रिया का जनक था। (3 )सात वर्ष के दौरान ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और फ्रांस से तीन युद्धों मे  प्रशा को जीत मिली। (4)1871 मे वर्साय मे  प्रशा के राजा विलियम प्रथम को जर्मनी का सम्राट घोषित किया गया तथा जम र्नी के एकीकरण की प्रक्रिया पूर्ण हुई।  

प्रश्न-22.संघीय शासन व्यवस्था की महत्वपूर्ण विशेषताए बताईये।

उतर- संघीय शासन व्यवस्था की प्रमुख विशेषताएं निम्न है – (1)सरकार द्विस्तरीय होती है। (2)अलग-अलग अधिकार क्षेत्र (3)अस्तित्व और प्राधिकार की संवैधानिक गारंटी (4)संविधान के मौलक प्रावधान में संशोधन दोनों स्तरो की सहमति से सम्भव (5) न्यायालय की सर्वोच्चता (6) वित्तीय स्वायत्तता

प्रश्न-23. दिए गए भारत रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को अंकित कीजिए  ?                              (4 अंक)

(1)   बोकारो         (2) जबलपुर        (3) कोलकाता             (4) अमरकंटक

अथवा

(1)   गांधीनगर      (2) उदयपुर        (3) कोयम्बटूर                  (4) विशाखापत्तनम

rajgyan



माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर – माध्यमिक परीक्षा (10th Board Exam) 

विषय – सामाजिक विज्ञान | Social Science

Modal Paper को  PDF में एक पेज में  Download करने के लिए यहाँ  Click करें ⇒

Download Social Science Pre Board Exam Modal Paper – 1 

Download Original A4 Paper

Sr.No. Subject Question Paper  Q.P. Solution
1 Class – 10   Social Science Modal Paper -1 One Page Paper  Answer Sheet
Original Size Paper  Answer Sheet

 

RBSE | माध्यमिक परीक्षा | 10th Board Exam |Modal Paper-1

सामाजिक विज्ञान | Social Science | हल | Solutions


Read More :-

  1. फ्रेडरिक रेटजेल एक महान मानव भूगोलवेत्ता
  2. हेरोडोटस का भूगोल में योगदान
  3. इरेटोस्थनीज की भूगोल को देन
  4. स्ट्रैबो का भूगोल में योगदान
  5. टॉलेमी का भूगोल में योगदान
  6. हम्बोल्ट का भूगोल के विकास में योगदान
  7. वेबर का औद्योगिक अवस्थान मॉडल 
  8. भूमण्डलीय स्थितीय तंत्र (GPS)
  9. दक्खिनी चित्र शैली 
  10. भारतीय संघीय व्यवस्था के आधारभूत तत्व
  11. मूल कर्त्तव्य और राज्य के नीति निर्देशक तत्व
  12. मूल अधिकार
  13. भारत की संघीय व्यवस्था
  14. भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएं
  15. उद्देशिका | प्रस्तावना

★ हमारे टेलिग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां click करें।

★ हमारे Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां click करें।

★ GK Quiz के लिए यहां Click करें।


★ हमारा राजस्थान के महत्वपूर्ण अन्य लेख :-

  1. हमारा राजस्थान – एक परिचय
  2. हमारा राजस्थान के प्राचीन ऐतिहासिक क्षेत्र 
  3. हमारा राजस्थान का इतिहास जानने के सोत 
  4. हमारा राजस्थान ~ प्राचीन सभ्यता स्थल 
  5. हमारा राजस्थान ~ आजादी से पूर्व सरकार का स्वरूप
  6. हमारा राजस्थान का भौतिक स्वरूप
  7. हमारा राजस्थान के जल संसाधन और संरक्षण
  8. हमारा राजस्थान आजीविका के प्रमुख क्षेत्र
  9. हमारा राजस्थान में आधारभूत सेवाएँ
  10. हमारा राजस्थान की लोक संस्कृति एवं कला
  11. 18 वीं सदी का हमारा राजस्थान

>> Categories


GK Quiz के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें।

  1. भारत का भूगोल प्रश्नोत्तरी
  2. भारतीय इतिहास प्रश्नोत्तरी
  3. राजस्थान इतिहास प्रश्नोत्तरी 
  4. हिन्दी प्रश्नोत्तरी
 
Share this Content ~

Leave a Comment